गोपेश्वर (चमोली)। पालिका क्षेत्र के सगर गांव के पास नाले में बोल्डर के खिसकने से नुकसान की संभावना को देखते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी ज्ञापन देकर समाधान की मांग की है।
सगर गांव के पास से वह रहे नाले में अभी एक बड़े बोल्डर के खिसक जाने से लोगों के भवनो, खेतों के नुकसान की संभावना बढ़ गई है। इस मामले में सगर गांव निवासी कैलाश सिह, कुवंर सिंह, रूपचन्द्र सिंह, लखपत सिंह, बाल सिंह, बचन सिंह, गीता देवी, कविता देवी आदि ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इसका समाधान किए जाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास से ही वर रहे नाले के बारिश के दौरान इसमें भंयकर पानी आ जाता है। अभी कुछ दिन पूर्व ही इस नाले में एक बोल्डर खिसक गया है। इसके कारण पूरा पानी लोगों के घरों में जाने की संभावना बन गई है। इसलिये इस बोल्डर हो हटाने या तोड़ने के लिये कार्य किया जाना जरूरी है। ग्रामीणों ने बताया कि इस नाले से बारिश के दौरान सड़क तथा मंदिर के रास्ते में पानी आने से लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। उन्होनें जिला प्रशासन से इस मामले में विभागीय स्तर पर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
