ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

गोपेश्वर (चमोली)। बीते 13 अगस्त की आपदा में चमोली जिले के जैसाल गांव की त्रिलोचना देवी जो कि दिव्यांग भी है का भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। शुक्रवार को आपदा प्रभावित ने जिलाधिकारी चमोली को एक ज्ञापन सौंप कर उनके क्षति का आंकलन करते हुए मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

आपदा प्रभावित त्रिलोचना देवी का कहना है कि 13 अगस्त को हुई अतिवृष्टि के कारण उनका आवासीय भवन, कीचन, बाथरूम आदि सभी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गये है। साथ ही घर में रखा खाने पीने के सामान के साथ रहने और पहने के कपड़े तक नष्ट हो गये है। जिससे उनके सामने रहने का संकट पैदा हो गया है। साथ ही दिव्यांग होने के कारण परिवार का भरण पोषण भी बमुश्किल से हो पाता है ऐसी दशा में अभी तक उन्हें प्रशासन की ओर से कोई मुआवजा नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि राहत के नाम प्रशासन की ओर से पांच हजार रूपये की धनराशि दी गई है जबकि उनका लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से उनकी क्षति का आंकलन करते हुए उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!