गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड अन्य पिछडा जाति वर्ग आयोग की अध्यक्षा डा. कल्पना सैनी तथा उपाध्यक्ष संजय नेगी का जनपद भ्रमण पर पहुंच रहे है। जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी धनजयं सिंह लिंगवाल ने बताया कि 15 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में पिछड़ा वर्ग उत्पीड़न से संबंधित समस्त शिकायती प्रकरण, अन्य पिछडे वर्ग के जाति प्रमाण पत्र, विभागवार बैकलॉग के पदों, छात्रवृति वितरण तथा सभी विभागों में अन्य पिछडा वर्ग के लिए केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति समीक्षा की जाएगी। इसके बाद अपराह्न 12 बजे अन्य पिछाडा वर्ग के व्यक्तियों के साथ उनकी समस्याओं के संबध में जन संवाद किया जाएगा। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को अन्य पिछडा वर्ग के लिए संचालित योजनाओं एवं इससे लाभान्वित लाभार्थियों की अद्यतन सूचना के साथ बैठक में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है।
posted on : December 14, 2021 5:22 pm
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
