ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि एक मार्च महाशिवरात्रि के दिन

परंपरा अनुसार श्री गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को खुलते है, इस बार तीन मई को है अक्षय तृतीया

गोपेश्वर (चमोली)।  विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी  शनिवार पांच फरवरी को नरेंद्र नगर राजमहल में तय होगी। इसी दिन गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा का दिन निश्चित हो जायेगा। बदरीनाथ-केदारनाथ समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना गाईड लाईन तथा ओमीक्रोन के प्रकोप को देखते कार्यक्रम संक्षिप्त रूप से आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए प्रात 10 बजे से पूजा शुरू हो जायेगी।

इस अवसर पर महाराजा मनुजयेंद्र शाह, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, सहित  बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय भट्ट, उपाध्यक्ष किशोर पंवार,  मंदिर समिति के सभी सदस्य, मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह,  धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, पं. कृष्ण प्रसाद उनियाल  सहित डिमरी धार्मिक केंद्रीय केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर में पूजा के पश्चात  पंचायत प्रतिनिधि तेल कलश गाडू घड़ा को बसंत पंचमी के दिन नरेंद्र नगर राजमहल को सौंपेंगे। तथा निर्धारित तिथि पर राजमहल में पिरोये गये तिलों के तेल को पंचायत के प्रतिनिधि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व श्री बदरीनाथ धाम पहुंचाते है। तिलों के इस तेल से भगवान बदरीविशाल का अभिषेक किया जाता है।

इसी प्रकार केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि के दिन एक मार्च मंगलवार को पंच केदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में तय होगी। परंपरागत रूप से गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया तीन मई को खुलेंगे। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के समय की औपचारिक घोषणा  धामों के तीर्थ पुरोहितों एवं गंगोत्री तथा यमुनोत्री मंदिर समिति की ओर से यमुना जयंती एवं हिंदू नव संवत्सर के अवसर पर की जायेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!