थराली (चमोली)। चमोली जिले के नारायणबगड विकास खंड के पंती बिजली सब स्टेशन के पास गुरूवार को दो बच्चे पिंडर नदी में बह गये थे। जिनमें से शुक्रवार को एक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरा अभी भी लापता चल रहा है। जिसकी खोजबीन जारी है।

बता दें कि गुरूवार पंती निवासी दो बच्चे हरेंद्र सिंह नेगी का 13 वर्षीय पुत्र प्रियांशु व दशरथ सेनवाल का 15 वर्षीय पुत्र दोपहर बाद घर से ट्यूशन के लिये निकले थे। लेकिन जब सांय तक घर नहीं लौटे तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने बच्चों को खोजबीन शुरू की तो उन्हें पिंडर नदी के किनारे बच्चों की किताबे व कपड़े मिले। जिसके बाद पुलिस ने पिंडर नदी में सर्च अभियान शुरू दिया था। शुक्रवार को एसडीआरएफ व थराली थाना पुलिस को जिस स्थान पर पिंडर नदी के किनारे दोनों बच्चों के कपड़े, चपलें मिली थी उसी के पास कुछ दूरी पर नदी नारायणबगड़ विकासखंड के ही बगोली गांव निवासी व  गुरूरामराय पब्लिक स्कूल नारायणबगड़ में कक्षा 10 में अध्ययनरत 15 वर्षीय बच्चे गजेन्द्र सेनवाल का शव मिल गया हैं। एक बच्चे का शव मिलने के बाद से जहां पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई हैं। एसडीआरएफ, पुलिस-प्रशासन ने नदी में दूसरे बच्चे की खोजबीन के अभियान को तेज कर दिया हैं। नारायणबगड़ चैकी प्रभारी विनोद चैरसिया के अनुसार दूसरे बच्चे को खोजने के लिए एसडीआरएफ के जवानों के साथ ही, पुलिस कर्मी व स्थानीय लोग जुटे हुए हैं।v

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!