posted on : May 18, 2023 7:05 pm

थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली विकास खंड को जिला बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। गुरूवार को विकास खंड थराली जनपतिनिधियो, उत्तराखंड राज्य आंदोलकारियों एव सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि यदि थराली को पुनर्गठित जिलो की सूची में शामिल नही किया गया तो स्थानीय लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जिलों के पुनर्गठन करने की घोषणा के बाद थराली के लोगों की ओर से भी थराली को जिला बनाये जाने की मांग एक बार फिर से जोर पकड़ने लगी है। जिले की मांग को लेकर स्थानीय लोग एक बार फिर से मुखर हो गए है। गुरुवार को उत्तराखंड आन्दोलनकारी भूपाल सिंह गुसाई के नेतृत्व में स्थानीय लोगो ने उपजिलाधिकारी थराली रविंद्र जुवाठा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि थराली जिले की मांग अविभाजित उत्तर प्रदेश में वर्ष 1978 में कई गई थी। तब तात्कालिक पर्वतीय विकास मंत्री बर्फियालाल जंुवाठा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस मांग का प्रस्ताव रखा था। तब से कई बार स्थानीय लोगो की ओर से सर्वदलीय संघर्ष समिति का गठन कर आंदोलन किया जाता रहा है। उन्होंने जिला न बनाये जाने पर आंदोलन की धमकी दी गई है। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी भूपाल सिंह गुसाई, जय सिंह बिष्ट, नरेंद्र कुमार, बीरेंद्र नेगी, पूर्ण पिमोली, हिम्मत सिंह रावल, हरपाल फरस्वान, नंदन सिंह रावत आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!