posted on : July 6, 2024 6:23 pm

नदियों का जलस्तर बढ़ा, नदी किनारे रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की हिदायत

गोपेश्वर/थराली/देवाल (चमोली)। चमोली जिले में रूक-रूक हो रही भारी वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार की रात्रि से शनिवार सुबह तक हुई भारी वर्षा से जिले के 89 लिंक मोटर मार्ग बाधित हो गये थे। जिनमें से 53 को खोल दिया गया है, शेष 36 को खोलने की प्रक्रिया गतिमान है। जिले की सभी नदियां भी उफान पर है। देवाल क्षेत्र में बीते 19 घंटों से विद्युत आपूर्ति ठप चल रही है। शनिवार बदरीनाथ हाइवे जो कि लगभग छह स्थानों पर मलवा आने से बाधित हो गया था दोपहर बाद सभी स्थानों से मलवा हटाकर खोल दिया गया है।

जिला आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भारी वर्षा के कारण जिले में 89 लिंक मोटर मार्ग बाधित हो गये थे। जिनमें से 53 को खोल दिया गया है। बदरीनाथ हाईवे कंचन गंगा, भनेर पानी, पागल नाला, पिनोला घाट, छिनका, कमेडा में पहाड़ी से मलवा और बोल्डर आने से बाधित हो गया था। जिसे शनिवार दोपहर तक सभी स्थानों पर खोल दिया गया है।

थराली में पिंडर नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। थराली बाजार में नदी किनारे बने भवनों की नीव तक नदी का पानी आ गया है, वहीं थराली क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी बाधित चल रही है। विद्युत विभाग के एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि कालजावार के पास लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई है जिसे दुरस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। थराली नगर पंचायत क्षेत्र में पिंडर नदी के जलस्तर को लेकर उप जिलाधिकारी थराली अबरार अहमद ने बताया कि नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क किया गया है उनसे सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

इधर देवाल क्षेत्र में भी वर्षा के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त चल रहा है। बारिश से देवाल क्षेत्र के अधिकांश मोटर मार्गों पर मलवा आने से क्षतिग्रस्त बनी है। देवाल-लोहाजंग मोटर मार्ग के ल्वाणी, बगडीगाड में मलबा आने से बंद है। देवाल-घेस किलोमीटर 22 मे भूस्खलन से बंद पड़ी है। देवाल-खेता मोटर मार्ग सुयालकोट में लगातार आ रहा मलबा से क्षतिग्रस्त है। साथ ही क्षेत्र में पिछले 16 घंटों से विद्युत आपूर्ति बाधित चल रही है।

लोनिवि के सहायक अभियंता विरेन्द्र बसेडा ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने के लिए दो जेसीबी मशीन काम कर रहे हैं। बंद सडकों को खोलने में लगे हैं। अत्यधिक बारिश के कारण मोटर सड़कों को खोलने में परेशानी हो रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!