गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के स्टेडियम मोहल्ले में सीवर लाइन का रख-रखाव न होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन का पानी लोगों के घरों में बह रहा है। जिससे यहां बदबू और लगातार बह रहे पानी से लोगों का परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
नगर में सीवर की निकासी की सुविधा के लिये जल संस्थान की ओर सीवर लाइन का निर्माण किया गया है। लेकिन स्टेडियम मोहल्ले में रख-रखाव के अभाव में सीवर लाइन के चैम्बर से पानी का रिसाव शुरु हो गया है। जिससे सीवर का पानी लोगें के घरों में निकलने लगा है। सीवर का पानी घरों में निकलने से जहां स्थानीय लोगों के घरों में बदबू फैलने लगी है। वहीं यहां गंदे पानी के लगतार बहने बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय यशवतं सिंह, मनोज और दिनेश का कहना है कि सीवर लाइन सुधारीकरण को लेकर कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को सूचित किया गया। लेकिन वर्तमान तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।
गोपेश्वर में सीवर लाइन के सुधारीकरण के लिये संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये गये हैं। यदि संबंधित की ओर से मामले में कार्रवाई नहीं की गई है। तो लाइन का सुधारीकरण करते हुए लापरवाही करने वाले अधिकारी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान, गोपेश्वर।
