posted on : October 4, 2021 5:35 pm

गोपेश्वर (चमोली)। शिक्षा विभाग चमोली में कार्यरत वाहन चालक ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर उनका उत्पीड़न किये जाने का आरोप लगाते हुए आठ अक्टूबर को आत्मदाह किये जाने की चेतावनी का एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सोमवार को मुख्यमंत्री को भेजा है।

वाहन चालक मदन मोहन मिश्रा का कहना है कि उनकी तैनाती मुख्य शिक्षा अधिकारी के वाहन चालक के रूप हुई थी। वर्ष 2013 में उनका स्थानांतरण जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कर दिया गया लेकिन उन्हें स्थानांतरण का कोई आदेश जारी नहीं किया गया। जब उन्होंने इस संबंध में जानकारी मांगी तो उन्हें टाल दिया गया तब से लेकर 2016 तक उन्हें किसी प्रकार का कोई भत्ता अथवा यात्रा बिलों का  भुगतान भी नहीं किया गया है, वहीं 2019 में उनकी पदोन्नति होनी थी लेकिन उसे भी रोक दिया गया है। कई बार विभागीय अधिकारियों से इसकी जानकारी मांगी गई लेकिन उन्हें आज तक कोई सूचना नहीं दी जा रही है। उल्टा उनके साथ दुरव्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की जांच करने की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई किये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो वे आत्मदाह के लिए मजबूर होंगे।

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!