posted on : July 8, 2021 5:54 pm

जोशीमठ (चमोली)। कोविड गाइड लाइनों में मिली छूट के बाद शुरु हुई फूलों की घाटी की ट्रैकिंग पर हाईक द हिमालया का पहला पर्यटक दल अभियान पूर्ण कर लौट आया है। दल ने एक जुलाई को हनुमान चट्टी से ट्रैकिंग शुरु की थी। जिसके बाद सात दिनों में 50 किमी की ट्रैकिंग कर दल बुधवार देर शाम गोविंदघाट पहुंच गया है।

बता दें कि नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान की ओर से सरकार की ओर से कोविड 19 की पाबंदियों में छूट के बाद एक जुलाई से फूलों की घाटी सहित अन्य स्थानों की ट्रैकिंग शुरु की गई। जिस पर एक जुलाई को हनुमान चट्टी से हाईक द हिमालया का चार सदस्यी दल हनुमान चट्टी-फूलों की घाटी-कागभुसंडी ताल के 50 किमी की ट्रैकिंग के लिये रवाना हुआ है। दल का नेतृत्व कर रहे  अमन मेहता ने बताया कि एक जुलाई को उन्होंने संतोष राणा, सूरज मेहता और नीरज के साथ हनुमान चट्टी से ट्रैक शुरू किया। पहले दिन दल रात्रि प्रवास के लिये सिमरू खर्क पहुंचा। दूसरे दिन उन्होनें सिमरू खर्क से कुंठखाल, तीसरे दिन कुंठखाल से फूलो की घाटी होते हुए घांघरिया, चैथे दिन घांघरिया से भ्यूंडार गांव होते हुए सिमरतोली, पांचवें दिन राजखर्क व छठे दिन मछी ताल होते हुए कागभुसंडी झील तक का सफर किया। सातवें दिन दल पैंका गांव होते हुए गोविंदघाट पहुंच गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!