posted on : September 20, 2025 7:58 pm

गोपेश्वर (चमोली)। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घांघरिया के घोडा चेक पोस्ट के पास एक युवती घोडे़ से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई है। युवती को हेली के माध्यम से गोविंदघाट लाया गया जहां से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ भेजा गया है।

मुंबई अंधेरी वेस्ट के शीशू यादव अपने परिवार के साथ हेमकुंड की यात्रा पर आए थे। यात्रा के दौरान घांघरिया घोडा चेक पोस्ट के पास उनकी पुत्री श्रेया यादव (28) घोडे से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना श्रेया के पिताजी ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चौकी घांघरिया पुलिस टीम मौके पर पहुंची और श्रेया को पालकी के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घांघरिया पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर दिया। इसके बाद चौकी  घांघरिया पुलिस ने श्रेया को हेलीकॉप्टर से गोविंदघाट और वहां से एम्बुलेंस के माध्यम से जोशीमठ अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने अब उनके स्वास्थ्य में सुधार बताया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!