हरिद्वार। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका और उसकी मांग पर चाकू से हमला कर दिया। दोंनो चाके के वार से घायल हो गए हैं। जिनका उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सिडकुल थाना क्षेत्र के एक गांव में सिरफिरे ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। प्रेमिका को पांच और मां को दो जगह चाकू लगे हैं। सिरफिर से प्रेमिका के चेहरे पर चार बार वार किए। जिसके बाद लोगो ंको चाकू का भय दिखाकर आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिडकुल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

घटना शनिवार दे शाम की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका ने कुछ दिन पहले प्रेमी युवक को शादी करने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद शनिवार को आरोपी युवती के घर पहुंच गया। प्रेमी ने युवती के परिजनों से उसके साथ शादी से इंकार करने का कारण पूछा। आरोप है कि तभी आरोपी ने जेब से चाकू निकालकर ताबड़तोड़ वार कर दिए। तभी युवती की मां भी आ गई। आरोप है कि मां पर भी युवक ने चाकू से हमला कर दिया। युवती के पिता का कहना है आरोपी अपने साथ चाकू लेकर आया था। उसकी बेटी और पत्नी के ऊपर चाकू से इरादतन हत्या को लेकर कई वार किए। आरोपी लोगों को चाकू से डराकर भाग निकला। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी मूलरूप से मुजफ्फरनगर का निवासी है। रावली महदूद में किराए के मकान में रहता है। प्रेम प्रसंग का यह मामला पिछले कई वषों से चला आ रहा है। एक साल पहले गांव में ही आरोपी अपने फूफा के घर रहता था। परिजनों को मामले की जानकारी मिली तो आरोपी के फूफा से बात की। उन्होंने उसे गांव से भगा दिया। पुलिस ने आरोपी के रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!