हरिद्वार। सरेआम राह चलते लड़की के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार होने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली लक्सर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी राजेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र श्रीराम वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीते रोज लक्सर बाजार में उनके दोस्त की लड़की के हाथ से 02मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था।
पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपित को शुगर मील लक्सर के पीछे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के पास से छीने गए दोनों मोबाइल बरामद कर लिए हैं। आरोपित का नाम विशाल पुत्र राजेश निवासी खंडजा कुतुबपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार बताया गया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।
