posted on : June 16, 2021 5:25 pm

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने बुधवार को जिला चिकित्सालय में कार्यरत मेडिलक स्टाफ के साथ ही पर्यावरण मित्रों को कोरोना काल में उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल में जिस प्रकार से स्वास्थ्य कर्मियों ने फ्रंट लाइन पर रह कर जीवन की परवाह किए बिना जनता की सेवा की इसके लिए जितना भी सम्मानित किया जाये कम है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील है स्वास्थ्य कर्मियों की हर हर समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उन्होंने कोरोना की दो लहरों में कार्य  किया आशा है कि आगे भी जिस तरह से कोरोना की  तीसरी लहर आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। उससे निपटने में भी अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर विधायक महेंद्र भट्ट, जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमएस खाती, सीएमएस डा. जीवन सिंह चुफाल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चन्द्रकला तिवारी, भेसज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, दीपक भट्ट, कला पाठक आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!