posted on : March 2, 2021 7:10 pm

गोपेश्वर (चमोली)। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ द्वारा स्वच्छता एक्शन प्लान के तहत स्वच्छता गतिविधियों के लिए  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर चमोली  का चयन किया गया था। जिसके तहत महाविद्यालय के एनएसएस के स्वयं सेवियों की ओर से पूरे फरवरी माह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसका समापन मंगलवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता ने पौधरोपण कर किया।

वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूजा राठौर ने स्वच्छता एक्शन प्लान की कार्य योजना के  विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के स्वयंसेवक स्वच्छ भारत अभियान की मूल भावना स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने और निजी एवं सार्वजनिक स्थलों को अपने घर की तरह साफ सुथरा रखें ताकि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का सपना पूरा हो सके। प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता ने स्वयंसेवकों  को किए गए सभी स्वच्छता एक्शन प्लान गतिविधियों के के लिए बधाई दी गई।  प्राचार्य ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। प्राचार्य ने स्वच्छता के महत्व को बताते हुए विशेष तौर पर विषम परिस्थितियों में जीवनशैली में व्यवहार परिवर्तन कर प्रकृति और पर्यावरण को स्वच्छ रखने व स्वास्थ को बेहतर बनाने के के लिए प्रेरित किया। नागरिक होने के नाते हम सबका फर्ज है कि न गंदगी फैलाएं और न फैलने दें। इस मौके पर डा. भालचंद नेगी, डा. ममता असवाल आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!