posted on : June 14, 2021 5:39 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के मठ-बेमरु क्षेत्र के ग्रामीणों पर पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की लापरवाही भारी पड़ने लगी है। यहां विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते मठ-बेमरु सड़क पर निर्माण कार्य कर रही एजेंसी ने पैदल रास्ते के शीर्ष पर स्कबर का निर्माण कर दिया है। जिससे अब बारिश होने पर यहां बार-बार पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहा है। ग्रामीणों ने मामले विभागीय अधिकारियों से समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग उठाई है।

ग्राम प्रधान पंकज कुमार, नरेंद्र, प्रकाश, सुमन और मनोज का कहना है कि विभाग की ओर सड़क पर भेलीखेत मोड़ अनुपयोगी स्कपर बनाया गया है। जो सामान्य दिनों में जहां सूखा पड़ा रहता है। वहीं बरसात के समय सड़क का पानी स्कपर से होकर बह रहा है। जिससे यहां गांवों को जोड़ने वाला पैदल मार्ग बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहा है। वहीं बारिश के दौरान यहां लोगों की आवाजाही भी खतरनाक बनी हुई है। कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों से मामले का स्थाई समाधान करने को लेकर मांग उठाई गई। लेकिन वर्तमान तक विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इधर, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता शिवम रावत का कहना है कि ग्रामीणों की ओर से की गई शिकायत को दिखवाया जाएगा। जल्द ही विभागीय अभियंताओं के साथ सड़क का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्या का निराकरण किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!