2019 में शौर्य महोत्सव के दौरान सीएम ने की थी घोषणा

राजकीय मेले का शासनादेश जारी, लेकिन नहीं मिला अनुदान

कर्णप्रयाग (चमोली)। प्रथम विश्वयुद्ध के गौरव रहे वीर सैनानी विक्टोरिया क्रॉस विजेता स्व. दरवान सिंह नेगी की मूर्ति उनके पैतृक गांव खैतोलीखाल में लगनी थी। जिसकी घोषणा वर्ष 2019 में आयोजित शौर्य महोत्सव के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खैतोलीखाल में की थी। लेकिन मूर्ति लगना तो दूर आज तक मामले में शासनादेश जारी नहीं हो पाया। यही नहीं मेले के लिए घोषित पांच लाख का अनुदान भी फाइलों से बाहर नहीं आ पाया

शौर्य महोत्सव और वार मेमोरयल शताब्दी समारोह समिति के महामंत्री भुवन नौटियाल ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को मामले में पत्र लिखते हुए कहा कि 2019 में आयोजित शौर्य महोत्सव को राजकीय मेला घोषित किए जाने की घोषणा की थी जिसमें केवल राजकीय मेले का शासनादेश जारी हो पाया। जबकि वीसी की आदम कद मूर्ति, खेल मैदान, केन्द्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, पांच लाख अनुदान दिए जाने सहित वीसी के पैतृक आवास को संग्राहालय बनाने की घोषणाओं का शासनादेश आज तक जारी नहीं हो पाया। नौटियाल ने पत्र के साथ खैतोलीखाल में हैलीपैड निर्माण, शताब्दी द्वार निर्माण सहित अन्य मांगों का 10 सूत्री ज्ञापन भी भेजा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!