जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के सीमावर्ती गांव 12 वर्ष पूर्व बने सुखी भलगांव को जोड़ने वाले झुला पुल के सुधारीकरण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान समय में झुला पुल जीर्णशीर्ण अवस्था में पहुंच गया है। कभी भी कोई अनहोनी घटना घटित होने से पूर्व इसका सुधारीकरण किया जाना आवश्यक है।
सुकी भलगांव के प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला कहना है कि उनकी ग्राम सभा को जोड़ने वाला झुला पुर्व वर्ष 2008-09 में बनकर तैयार हुआ है तब से लेकर वर्तमान समय तक इस पुल के सुधारीकरण को लेकर कोई प्रयास नहीं किया है। वर्तमान समय में झुला पुल की हालत काफी खराब हो चुकी है। इस पुल पर लगे गार्डर व नटबोर्ड ढीले होने लगे है। कई स्थानों पर पर नटबोर्ड खुल कर गिर भी गये है। ऐसी दशा में कभी भी कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है। इस संबंध में उन्होंने लोनिवि को लिखित सूचना भी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीण दहशत में पुल पर आवाजाही कर रहे है। उन्होंने जिला प्रशासन से इसका संज्ञान लिये जाने की मांग कर इसके सुधारीकरण की मांग की है।
