posted on : March 21, 2022 4:51 pm

कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)। 28 फरवरी को वादिनी शोभा देवी निवासी कोटद्वार ने कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी कि नजीबाबाद चैक पर गौरव, अंकित, नवीन, गोलू एवं 8-10 अन्य व्यक्तियों ने उसके भाई रोहित पर धारदार हथियार से हमला कर गम्भीर चोट पहुंचाई है। जिस पर कोतवाली में मामला पंजीकृत किया गया था।

मामला पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक मेहराजूदीन के सुपुर्द की गयी। श्रवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल यशवन्त चैहान ने घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण करने व अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन श्रविभव सैनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक उप निरीक्षक विनोद कुमार मय पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास के बाद मामले में संलिप्त वांछित अभियुक्त नवीन को रिफ्यूजी क्वाटर देवी रोड़ कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!