posted on : November 25, 2022 7:27 pm

हरिद्वार। पुलिस ने दो आरोपियों को कम्पनी से दवाई चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी जिस कम्पनी में कार्य करते थे उसी कंपनी में चोरी की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई दवाईयां भी बरामद की है। जानकारी के मुताबिक जनपद के भगवानपुर स्थित दवा कंपनी में दवा चोरी होने का आरोप लगाते हुए कंपनी मैनेजर ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर पर पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों की पकड़ के लिए कंपनी में लगे सीसीटीवी को चैक किया। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को संक्रिय किया। सीसीटीवी में पुलिस को अहम सुराग मिले।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जय कुमार पुत्र दुष्यंत कुमार निवासी ग्राम वारसावाद, गजरौला जनपद अमरोहा यूपी हाल निवासी भगवानपुर हरिद्वार व यतेन्द्र कुमार पंुत्र कुन्दन सिंह निवासी ग्राम जनौड़ा थाना औरगंाबाद बुलंदशहर यूपी को चोरी की गई दवाईयों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!