posted on : June 27, 2025 6:34 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली ब्लॉक का कौंज गांव भारी वर्षा के कारण एक बार फिर से भू-स्खलन की जद में आ गया है। गांव के नीचे की जमीन घिसकने से ग्रामीणों की मुश्किले बढ़ गई है।

पिछले साल भी कौंथ-पोथनी गांव को आपदा का खतरा मंडराया था। अब इस बार कौंज पोथनी गांव के नीचे भूस्खलन होने तथा गांव के उपरी भाग में 4-5 नालों से खतरा विकराल रूप धारण करने लगा है। कौंज पोथनी की वन पंचायत सरपंच सरिता देवी, स्यूण बैमरू संघर्ष समिति के अध्यक्ष बहादुर सिंह रावत, सरपंच भरत सिंह कठैत, जयदीप रावत, मंमद अध्यक्ष दीपा देवी, कोषाध्यक्ष मंजू देवी आदि ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि कौंज गांव के नीचे जमीन घिसक रही है। गांव के बांई तरफ दरारे पड़ गई है। उपरी भाग में पानी के नाले आ गए है। इससे वाहनों की आवाजाही भी बंद पड़ गई है। पैदल रास्तों पर चलना खतरे से खाली नहीं है। पिछले साल पुल भी टूट गया था। इस आपदा के कारण कौंज, खांडरा, बेलीधार, कांणा आदि गांवों के लोगों की नींद उडी हुई है। अब राजकीय इंटर कालेज डुगरी मैकोट पढ़ने वाले छात्रों के सामने संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का सर्वेक्षण कर सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!