ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

गोपेश्वर (चमोली)। बंड विकास संगठन पीपलकोटी मंगलवार को जिलाधिकारी चमोली से मिले तथा उन्हें 13 अगस्त की अतिवृष्टि से हुई हानि का व्यौरा देते हुए अविलंब क्षेत्र के जनसामान्य की स्थिति को पटरी पर लाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है साथ ही आपदा के दौरान मृतक व्यापारी को उचित मुआवजा दिए जाने की भी मांग की है।

मंगलवार को बंड विकास संगठन का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी चमोली से मिला। संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, प्रमुख दशोली विनिता देवी ने कहा कि 13 अगस्त को आयी आपदा में  नगर पंचायत पीपलकोटी के चारो वार्ड नौरख, पीपलकोटी, अगथला, गडोरा, बाटूला, मायापुर सहित ग्राम पंचायत सल्ला रैतोली, कम्पार, चांतौली, किरूली, लुंहा महरगांव, दिगोली, विरही, हाट दसवाण, जैसाल, माठ झडेता, बेमरू, गुनियाला, स्यूण, आदि स्थानों पर भारी क्षति हुई है। संगठन के लोगों ने बीते सात दिनों तक पूरे क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और पाया कि पूरे क्षेत्र में दर्जनों आवासी भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो रखे। कुछ आवासीय भवनों, और गौशालाओं में मलवा भरा है। आने जाने के तमाम रास्ते क्षतिग्रस्त हो रखे है। यही नहीं होटलों और ढाबों को भी काफी नुकसान हुआ है। जिन युवाओं ने बैंक से कर्ज लेकर अपना व्यवसाय शुरू किया था उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। इस आपदा में कई व्यवसायिक और निजी वाहन भी मलबे की भेंट चढ गये है। क्षेत्र में पैदल मार्ग, सीसी पुल, मोटर मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो रखे है। आवागमन का साधन न होने से गांवों तक खाद्य सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। रास्तों के अभाव में बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे है। बिजली, पानी का भी संकट बना हुआ है। काश्तकारी की भूमि भी नष्ट हो गयी है। यहीं नहीं सरकारी संपत्ति को भी खासा नुकसान हुआ है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे बंड क्षेत्र में आपदा के कारण हुए नुकसान का सर्वेक्षण करवाने की मांग के साथ प्रभावितों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। साथ ही बंद पड़े रास्तों को भी खोलने की मांग की है। इस मौके पर बंड संगठन के अध्यक्ष शंभु प्रसाद सती, प्रमुख विनीता देवी, आनंद सिंह राणा, अतुल शाह, व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक राणा आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!