पंतनगर।  एक फैक्टरी के बायलर में आग लगने से हड़कंप मच गया। यहां पंतनगर सिडकुल की ग्रीन पैनल फैक्ट्री के बॉयलर में आग लग गईं। देखते ही देखते आग ने पैनल को अपनी चपेट में ले लिया। आग से बॉयलर में काम कर रहे कर्मचारियों में चीख पुकार मच गई। तुरंत ही फायर ब्रिगेड को आग लगने के बारे में बताया गया। पांच वाहनों के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया सका। फिलहाल आग किस वजह से लगी उसका पता किया जा रहा है और आग लगने से हुए नुकसान का आकलन हो रहा है।

सिडकुल पंतनगर के ग्रीन पैनल फैक्ट्री के बॉयलर में आग लगने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा घटना की जानकारी सिडकुल पुलिस और फायर को दी गई। सूचना पाकर पहुंचे दमकल के पांच वाहनों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। अग्निशमन विभाग फिलहाल इस आकलन में जुटा है कि कितना नुकसान हुआ है।

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि शनिवार  सुबह सवा नौ बजे फैक्ट्री के बॉयलर के ऊपर रखे ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बायलर को अपनी चपेट में ले लिया। आग से बॉयलर में काम कर रहे कर्मचारियों में चीख पुकार मच गई। जिसके बाद आग लगने की सूचना अग्निशमन की टीम को दी गयी। सूचना पाकर सी.एफ.ओ. वंश बहादुर, सिडकुल इंचार्ज ईसम सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। विभाग आग लगने से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!