जोशीमठ/पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक सतूड़ गांव में पति और पत्नी के आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में जहां पत्नी ने अपने घर पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, वहीं युवक ने जोशीमठ में मारवाड़ी पुल से अलकनंदा नदी में कूद मारकर जान दे दी है। मामले में जोशीमठ पुलिस और पोखरी राजस्व विभाग की ओर से जांच शुरु कर दी गई है। घटना के बाद सतूड़ गांव में कोहराम मच गया है।

बता दें बुधवार को सतूड़ गांव निवासी विनोद नेगी की 22 वर्षीय पत्नी प्रीति ने घर के एक कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के घर पहुंचने पर जबकि घटना की जानकारी जोशीमठ में जेपी जल विद्युत परियोजना में कार्य कर रहे विनोद कुमार (25) पुत्र मंगल सिंह दी तो उसने बदरीनाथ हाईवे के पर जोशीमठ के मारवाड़ी पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में कूछ मारता देख मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना थाना जोशीमठ को दी। सूचना मिलते ही थाना जोशीमठ और एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंचे। लेकिन नदी का बहाव तेज होने और पानी के गाद युक्त होने से युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना के बाद से पुलिस और एसडीआरएफ की ओर से युवक की अलकनंदा नदी तटों पर खोजबीन की जा रही है। जबकि दूसरी ओर ग्राम प्रधान सतूड़ तेजपाल ने गांव में विनोद की पत्नी की आत्महत्या करने की सूचना राजस्व पुलिस को दे दी है। बताया जा रहा रहा है कि विनोद और प्रीति की 10 माह पूर्व शादी हुई थी। युवक के माता-पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका है। जबकि बहनों की शादी हो चुकी है। उप राजस्व निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जहां मृतका के मायके पक्ष को सूचना दी गई है। वहीं राजस्व की टीम मौके के लिये रवाना हो गई है। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का जांच के बाद ही पता लग सकेगा।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!