पोखरी (चमोली)। जिले के पोखरी मिनी स्टेडियम में युवा कल्याण के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया है। खेल महाकुंभ में समापन में दौड़, कबड्डी, खो खो, भाला फेंक चक्का फेंक सहित विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने मेडल और नगद राशि देकर पुरस्कृत किया।
खेल महाकुंभ के अन्तिम दिन अण्डर 21 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें आठ सौ मीटर दौड़ में विजय शाह प्रथम, रिषभ चैहान द्वितीय, अंशुमान चैधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग में महक ने प्रथम, सोनम ने दूसरा और लीला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में रितिक भंडारी ने प्रथम, शिवम् ने दूसरा और आयुष बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन वैभव विजेता और अंशु उपविजेता बने।
पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ने कहा खेल महाकुंभ से ही क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों का पता चलता है। खेलों से शारीरिक मानसिक विकास होता है। राष्ट्र स्तर खेलों में चमोली जिले के खिलाड़ियों ने उत्तराखंड का नाम रौशन किया है। इन खेलों के आयोजनों से यह प्रतिभा मिली है। युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट ने तीन दिवसीय खेल महाकुंभ के सफल आयोजन उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता और शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। इस अफसर पर युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट, अनुप सिंह रावत, पूरण सिंह नेगी, विनोद सजवाण, बबीता भंडारी, बसंती फरस्वाण, सुमन नेगी, संदीप सिंह, रावत प्रकाश कंडारी आदि मौजूद थे।
