ऋषिकेश। शनिवार को थाना मुनिकीरेती से सूचना प्राप्त हुई कि तपोवन अलोहा होटल के नीचे गंगा नदी में 3 बच्चों की डूबने की सूचना है। सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ पोस्ट ढालवाला से डीप डाइविंग टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई व डीप डाइवर्स को नदी में उतार सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गौरतलब है कि गुमानिवाला के रहने वाले 6 लड़को का ग्रुप निम बीच मे घूमने आया था, जहाँ नहाते समय अचानक एक डूबने लगा जिसे बचाने गए दो अन्य भी डूब गए।

डूबने वाले:-

1)वत्सल बिष्ट उम्र 18
2)प्रतीक मलेथा उम्र 16
3)आर्यन बंगवाल उम्र 17

तीनों 28 no गली,गुमानिवाला के रहने वाले है SDRF की रेस्क्यू टीम व डीप डाइवर्स तीनों को नदी में लगातार तलाश रहे है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!