posted on : December 5, 2020 6:00 pm

गोपेश्वर/पोखरी (चमोली)। फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों के माध्यम से शनिवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को स्वथ रहने के टिप्स दिये जा रहे है। ताकि कोरोना काल में बच्चों से लेकर युवा, बुजुर्ग स्वयं को फिट रख सकें।

महाविद्यालय गोपेश्वर चमोली की एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. पूजा राठौर ने बताया कि कहा कि कोरोना काल में लाॅक डाउन के चलते अभी तक विद्यालय पूरी तरह से नहीं खुल पाये है ऐसे में बच्चे स्वयं को मानसिंक रूप से कैसे स्वस्थ रखे इसके लिए उन्हें कुछ टिप्स दिये गये है ताकि वे उन पर अमल करते हुए शारीरिक व मानसिंक रूप से स्वस्थ रहकर कोरोना से लड़ सके। उन्होंने कहा कि युवा को फिटनेस की बहुत ही आवश्यकता है इसलिए विभिन्न प्रकार की  शारीरिक और मानसिक व्यायाम करते हुए अपने जीवन में स्थिरता लाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बच्चों को योग, व्यायाम, सूर्य नमस्कार आदि स्वयं सेवियों के माध्यम से आॅन लाइन सीखाये जा रहे है। 

जिसमें दीपशिखा, विनस हिंदवाल, रजत बत्र्वाल, प्रकाश, रोहित,  सागर आदि बच्चों को योग सीखा रहे है। वहीं दूसरी ओर राजकीय इंटर कालेज गोदली में भी एनएसएस के छात्र फिट इंडिया अभियान के तहत योगाभ्यास करवा रहे है। कार्यक्रम अधिकारी धन सिंह घरिया ने बताया कि प्रति दिन विद्यालय में बच्चों को योग सीखाया जा रहा है ताकि बच्चें अपने आप पास के लोगों को भी फिट रहने के लिए प्रेरित कर सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!