posted on : December 12, 2022 9:24 pm

भागलपुर। भागलपुर के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर खुर्द पंचायत के मुसहरी घाट में रविवार दोपहर एक पांच फीट की बगार मछली मिलने से पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। दूर दराज से लोग मछली को देखने के लिए पहुंचने लगे है। ग्रामीण महिपाल सिंह, अश्वनी मित्रा, अमरेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, टिंकू, विकास ने बताया कि इस तरह की मछली की प्रजाति मिलना एक सुखद अनुभूति को बढ़ावा देना है। तकरीबन दो घंटे तक मछली जीवित रही। उक्त मछली को पकड़ने के लिए कई लोग कई दिनों से प्रयासरत थे लेकिन वजन करीब 30 किलो होने की वजह से मछली पकड़ में नही आ रही थी। छोटी मछलियां भी घाट में कम दिखाई दे रही थी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!