posted on : March 21, 2022 3:40 pm

ऋषिकेश। गंगा में नहाते समय गुजरात का एक सैलानी बह गया। बताया जा रहा है कि गुजरात से एक दल ऋषिकेश क्षेत्र में घूमने आया था। घूमने के बाद उन्होंने गंगा में स्नान करने का मन बनाया। इस बीच दल का एक सदस्य गंगा के तेज बहाव में बह गया। साथी को बहता देख उन्होंने शोर मचाना शुरू किया लेकिन तब तक वह गंगा की लहरों में बह गया। मौके पर तैनात जल पुलिस ने राफ्ट की मदद से युवक को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई है। थाना प्रभारी मुनि की रेती रितेश शाह ने बताया कि डूबने वाले पर्यटक की पहचान मनीष पुत्र जयंती भाई, निवासी सूरत, गुजरात के रूप में हुई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!