जोशीमठ (चमोली)। सरकार की ओर से कोविड कफ्र्यू को 15 जून तक बढाने के बाद व्यापारियों में नाराजगी है। वहीं एसओपी के अनुसार बढाई गई अवधि में जहां अन्य दुकानों को दो-दो दिन खोलने की अनुमति दी गई है। वहीं शराब की दुकानों को तीन दिन खोलने की अनुमति दे कर पंक्तिभेद किया गया है। जिसके विरोध में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की जोशीमठ इकाई ने सोमवार को सरकार का पुतला दहन कर विरोध कर बाजारों को खोलने की मांग उठाई है।
बता दें कि कोविड कफ्र्यू और चारधाम यात्रा के बंद होने से जहां चमोली जिले का व्यापार पूरी तरह से पटरी से उतर गया है। वहीं सरकार की ओर से अभी तक व्यापारियों के लिये कोई राहत पैकेज तैयार नहीं किया गया है। ऐसे में रविवार को सराकर की ओर से जारी एसओपी को लेकर व्यापारियों में खासी नाराजगी है। सरकार की ओर से एसओपी में जहां 15 जून तक कोविड कफ्र्यू बढा दिया गया है। वहीं राशन की दुकानों को उक्त अवधि में दो-दो दिन और अन्य दुकोनों को एक-एक दिन खोलने की छूट दी गई है। जबकि शराब की दुकानों को तीन दिन खोलने की छूट दी गई है। जो सरकार का व्यापरियों के प्रति असंवेदशील रवैये को स्पष्ट कर रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह ने कहा कि व्यापारी सरकार के इस फैसले से खुश नहीं हैं। जहां सरकार की ओर से कोविड कफ्र्यू की अवधि बढाई गई है। वहीं व्यापारियों की मदद के लिये कोई योजना तैयार नहीं की गई है। इस मौके पर महामंत्री अजय प्रकाश भट्ट, नितिन वर्मा, कन्हैया लाल साह, अमित सती, महावीर बिष्ट और प्रदीप पंवार आदि मौजदू थे।
