posted on : December 1, 2025 7:30 pm

पोखरी (चमोली)। प्रधानों तथा वार्ड सदस्यों को पंचायत से संबंधित कार्यों की जानकारी देने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। विकास खंड सभागार में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के डीपीआरओ रमेश चन्द्र त्रिपाठी तथा मास्टर ट्रेनर एडवोकेट श्रवण सती ने प्रतिनिधियों को 73वें संविधान संशोधन, त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था, ग्राम पंचायतों के गठन तथा ग्राम सभाओं में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। इस दौरान पंचायतों की प्रशासनिक संरचना, विकास योजनाओं की प्रक्रिया, जनभागीदारी, वित्तीय प्रबंधन तथा पारदर्शिता जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में भी बताया गया।

इस दौरान अवसर पर प्रमुख राजी देवी, ज्येष्ठ प्रमुख ऊषा कंडारी, खण्ड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी, एडीओ पंचायत प्रदीप नेगी, वल्ली के प्रधान देवी लाल, ब्राह्मणथाला के प्रधान दीपक थपलियाल, सटियाना के प्रधान जय प्रकाश डिमरी, खन्नी की प्रधान लता देवी, गोदी गिवाला की प्रधान बीना देवी,  पोगठा की प्रधान रेशम देवी, भिकोना की प्रधान सुचिता देवी आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!