posted on : March 27, 2021 5:58 pm

कर्णप्रयाग (चमोली)। होली के त्यौहार को देखते हुए शनिवार को परिवहन विभाग, पुलिस और तहसील प्रशासन की ओर से कर्णप्रयाग में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातयात नियमों का उल्लंघन करने वाले 21 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। जबकि चार लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई।

एसआरटीओ एल्विन रॉक्सी ने बताया कि होली के त्यौहार के दृष्टिगत जहां इन दिनों वाहनों में ओवर लोडिंग की जा रही है। वहीं अवैध शराब बिक्री को लेकर संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चैकिंग अभियान अलग-अलग स्थानों पर रोटेशन के आधार पर चलाया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़,  एसआई प्रेरणा चैधरी और कमल कान्त रतूड़ी मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!