posted on : December 10, 2021 6:14 pm

गोपेश्वर (चमोली)। सीडीएस बिपिन रावत के हेलीकाप्टर दुर्घटना आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को व्यापार संघ गोपेश्वर की ओर से बस स्टेशन गोपेश्वर में एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें सीडीएस बिपिन रावत समेत अन्य सैन्य अधिकारियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धाजंलि दी। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर इन सभी के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष अनूप पुरोहित, सचिव आयुष चैहान, जगमोहन सिंह, अनूप रावत, दीपक भट्ट, राकेश मैठाणी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!