posted on : September 10, 2021 5:23 pm

थराली (चमोली)। चमोली जिले के देवाल ब्लाॅक के अंतर्गत ल्वाणी गांव के पिलखड़ा में नंदा देवी लोकजात यात्रा के आगमन की पूर्व संध्या पर   आयोजित दो दिवसीय राजराजेश्वर सांस्कृति संरक्षण एवं विकास मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आगाज हुआ।    

नंदादेवी लोक जात के दौरान ल्वाणी गांव के राजराजेश्वरी मंदिर परिसर पिलखड़ा में प्रतिवर्ष राजराजेश्वरी मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी इस मेले का आयोजन गुरूवार और शुक्रवार दो दिनों तक किया जा रहा है। मेले का उद्घाटन करते हुए देवाल के ब्लाॅक प्रमुख दर्शन दानू ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लोक संस्कृति को बचाने के साथ ही उसके प्रचार-प्रसार का एक बड़ा माध्यम है। ऐसे मेले आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपनी लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आगे आने की अपील करते हुए, सरकार की ओर से संचालित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की योजनाओं में प्रतिभाग करने की अपील की। मेले में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में नंदादेवी के लोकगीत, लोक नृत्यों की प्रस्तुति स्थानीय युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, स्कूली छात्रों के साथ ही स्थानीय लोक गायकों ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरीकृष्ण भट्ट, जिलाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह रावत, थराली नगर पंचायत के पार्षद हरीश पंत, कमेटी के अध्यक्ष महावीर बिष्ट, पूर्व प्रमुख उर्मिला बिष्ट, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, जिपंस कृष्णा बिष्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!