posted on : November 28, 2022 6:52 pm

पोखरी (चमोली)। जिले के पोखरी विकास खंड के पंचायत प्रतिनिधियों को दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हो गया है।

ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के आपसी सहयोग से गांवों की तस्वीर बदल सकते हैं गांवों के सतत् विकास के लिए सभी जनप्रतिनिध कार्य करें। दो दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में नौ बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी जिसमें सतत विकास के लक्ष्य, गांव के मूल समस्याओं पर चर्चा, गरीबी उन्मूलन, पानी की स्वच्छता, बाल विकास शिक्षा और बाल हितेषी, महिला हितेषी, स्वच्छ और हरित गांव एवं जैविक और अजैविक कूड़ा, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे आदि शामिल है। पंचायत प्रतिनिधियों को खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र असवाल, एडवोकेट श्रवण सती, सतीश सती, पूर्व  एडीपीआरओ शिताब सिंह विभिन्न विषयों पर जानकारी मुहैया करवा रहे है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी, जल संस्थान से अवर अभियंता मनमोहन सिंह  आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!