posted on : December 28, 2021 12:02 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के बंड क्षेत्र के किरूली गांव के पास एक कार सोमवार देर रात को दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। घायलों को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात्रि को प्रकाश सिंह ने टेलीफोन से सूचना दी कि किरोली रोड पर एक मारूति एक्सप्रेसों कार रोड से करीब डेढ सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेश्क्यू आपरेशन शुरू कर घायलों को घटना स्थल से बाहर निकाला। घटना में गोविंद लाल (55) पुत्र चंदू लाल निवासी किरूली की घटना स्थल ही मौत हो गई थी जबकि घायल ग्राम प्रधान दिनेश लाल (43) पुत्र गोविंद लाल ने जिला अस्पताल पहंुचते ही दम तोड दिया था, वही मुकेश लाल 32 वर्ष पुत्र दिनेश लाल निवासी गडोरा और संदीप लाल 37 वर्ष पुत्र इंदू लाल निवासी किरूली घायल हो गए थे। जिनका इलाज जिला अस्पताल गोपेश्वर में चल रहा है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!