थराली (चमोली)। उक्रांद की ओर से विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार का ब्लाॅक सभागार थराली में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उक्रांद के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष भूपाल सिंह गुसाईं ने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार करने को लेकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के बाद से यहां कांग्रेस और भाजपा बारी-बारी से सत्ता में रही। लेकिन राज्य की भौगोलिक आवश्यकताओं के अनुरुप विकास को लेकर सरकार की ओर से कोई पुख्ता योजना नहीं बनाई जा सकी है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिये उक्रांद को मजबूती के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सरकार दिल्ली से मिल रहे निर्देशों पर कार्य कर रही हैं। जिससे राज्य की आवश्यकताओं के अनुरुप विकास की अनदेखी की जा रही है। ऐसे में जनता को उक्रांद से अपेक्षा है ऐसे में कार्यकर्ताओं को आम लोगों से सम्वाद करते हुए संगठन विस्तार के कार्य करना होगा। इस मौके पर दल के युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, देवी दत्त रतूड़ी, सुरेंद्र सिंह रावत, भरत रावत, शिशुपाल कोठियाल, देवेंद्र बिष्ट, धीरेंद्र रावत, संजय जोशी, पार्वती देवी, ममता चंदोला, कांता देवी, किरण देवी और मुन्नी देवी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!