पुलिस जुटी अज्ञात कार की खोज में

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर के मुखानी क्षेत्र मे एक अज्ञात कार ने टक्कर मारकर सुबह की सैर पर निकले 45 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी को कुचल दिया। बुरी तरह से घायल फौजी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस दुर्घटना के बाद फरार हुए कार चलाक की पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार पीपलपोखरा मुखानी निवासी बलवंत सिंह धामी पुत्र गुमान सिंह धामी करीब दो वर्ष पूर्व ही हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके चचेरे भाई भवान सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह बलवंत सिंह सैर पर निकले थे। इसी दौरान घर को लौटते हुए मुखानी के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!