posted on : March 15, 2023 10:00 pm

हरिद्वार। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 की मदद से रूड़की सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम आशीष भट्ट उम्र 34 वर्ष निवासी धर्मपुर, देहरादून, हाल निवासी सोलहपुर कलियर बताया गया है। आशीष भट्ट कलियर के सोहलपुर में राजकीय विद्यालय में लैब असिस्टंेंट के पद पर तैनात था। आशीष हरिद्वार में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किसी काम के लिए गया हुआ था। जहां से वापस लौटते समय धनौरी व कलियर के बीच हादसा हुआ। आात वाहन ने आशीष को टक्कर मार दी। दुघटना में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल रूड़की में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घांेषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।

 
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!