गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में बंद पड़ी लघु जल विद्युत परियोजनाओं का पुनः संचालन शुरु करने की उरेड़ा की ओर से योजना तैयार कर ली गई है। यहां विभाग की ओर से जिले के विभिन्न स्थानों पर लम्बे समय से ठप पड़ी योजनाओं लीज पर देकर संचालित करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। सब कुछ योजना के अनुसार चला तो इस वर्ष के अंत तक योजनाओं का सुधारीकरण शुरु कर दिया जाएगा।

बता दें चमोली जिले में थराली, गुलाड़ी और मेलखेत में उरेड़ा की ओर से संचालित तीन जल विद्युत परियोजनाएं लम्बे समय से ठप पड़ी हुई हैं। ऐसे में सरकार की ओर से योजनाओं के संचालन के लिये लगाई गई। लाखों की मशीनें यहां खराब होने लगी हैं। जिसे देखते हुए अब उरेड़ा की ओर से यहां स्थानीय लोगों के सहयोग से योजनाओं के पुनः संचालन की प्रक्रिया शुरु कर दी है। उरेड़ा के अभियंता भूपाल सिंह कुंवर ने बताया कि विभाग की से थराली की प्राणमती नदी पर चार किलोवाट, गुलाडी के वादुक गदेरे पर दो सौ किलोवाट तथा मेलखेत में सौ किलोवाट की लघु जल विद्युत परियोजना को स्थानीय लोगों के सहयोग से संचालन की योजना बनाई गई है। जिसके लिये विभाग की ओर से निविदा प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। जल्द ही योजनाओं की निविदा प्रक्रिया शुरु कर योजनाओं को लीज पर हस्तांतरित कर दिया जाएगा। जिसके बाद योजनाओं का सुधारीकरण भी निजी कंपनियों की ओर से कर परियोजनाओं का संचालन किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!