देहरादून। शनिवार को चौकी कुमालडा द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि रायपुर क्षेत्र में एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यता है।

सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम, पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी रवि चौहान के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन UK 07 CA 6376 में 02 व्यक्ति सवार थे। ग्राम दुबड़ा के समीप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया व एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई।

Video Player

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू कर घायल व्यक्ति चंदन सिंह पुत्र थेपण सिंह निवासी मरोड़ टिहरी गढ़वाल को गहरी खाई से रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा उसके उपरांत मृत व्यक्ति  गोविंद सिंह पुत्र चतुर सिंह निवासी मरोड़ टिहरी गढ़वाल के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!