posted on : April 17, 2021 12:25 pm

देहरादून। कोरोना संक्रमण की दर में लगातार वृद्धि से उत्तराखंड भी वीकेंड कफ्र्यू की ओर बढ़ रहा है। जल्द ही इसके आदेश जारी हो सकते हैं। कोरोना चेन तोड़ने के लिए सरकार नाइट कफ्र्यू की अवधि को भी बढ़ाने पर विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार शाम सीएम की अध्यक्षता में कोरोना की समीक्षा बैठक में इस पर सहमति बनी है। बैठक में मौजूद करीब करीब सभी अधिकारियों ने कोरोना चेन को तोड़ने के लिए वीकेंड करफ्यू को कारगर उपाय बताया गया। मालूम हो कि दिल्ली समेत कुछ राज्य फार्मूले के लागू भी कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार सीएम ने भी इस प्रस्ताव पर सहमति दी है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की गतिविधियों को कम से कम करने के लिए रात्रिकालीन करफॅ्यू की अवधि को कम करने पर भी सहमति बनी है।

प्रस्तावित एलटी भर्ती परीक्षा स्थगित
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 25 अप्रैल को प्रस्तावित एलटी भर्ती परीक्षा स्थगित हो गई है। मुख्य सचिव ने इस बारे में आयोग को निर्देश जारी किए हैं

 कुमाऊं विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया
कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। छात्रों के लिए फिर से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्णय हुआ है। 19 अप्रैल से आगामी सेमेस्टरों की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।

डिग्री कॉलेज आगामी 30अप्रैल तक बंद
कोविड की दूसरी लहर को देखते हुए, राज्य के मैदानी क्षेत्रों में स्थित डिग्री कॉलेज आगामी 30अप्रैल तक बंद रहेंगे। इसमें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, उधमसिह नगर के सभी कॉलेजों में साथ ही पौड़ी में कोटद्वार भाबर के शिक्षण संस्थान शामिल होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि कोरोना संक्रमण में तेजी को देखते हुए, अधिक जनसंख्या वाले मैदानी जनपदों में यह कॉलेज बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, उधमसिह नगर के साथ ही कोटद्वार भाबर के सभी सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थान आगामी 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे।

सख्ती से निपटने के निर्देश
सीएम तीरथ सिंह रावत ने सही तरीके से मास्क न पहनने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने परीक्षाओं को स्थगित करने के निर्देश देते हुए कॉलेजों में केवल ऑनलाइन पढ़ाई की अनुमति देने को कहा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!