posted on : September 4, 2025 7:23 pm

गोपेश्वर (चमोली)। देवाल-वाण मोटर मार्ग के भू-धंसाव के जद में आने के कारण 15 गांव के लोगों पर मुसीबत आ खड़ी हो गई है। इसके चलते ग्रामीणों ने इस मोटर मार्ग को बीआरओ के हवाले करने की मांग उठाई है।

दरअसल देवाल ब्लॉक के दूरस्थ वाण गांव को जोड़ने वाली सड़क ल्वाणी में भू-धंसाव की जद में आ गई है। इस कारण एक महीने से लोगों की आवाजाही प्रभावित होकर रह गई है। सड़क के हालात इतने खराब हो गए है कि अब तो घरों में भी पानी घूसने लगा है। मकानों पर दरारे पड़ने लगी है। इससे हालात चिंताजनक बनते जा रहे है। वाण के सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह गढ़वाली ने सरकार से देवाल-वाण मोटर मार्ग को बीआरओ के अधीन लाने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क के हालात फिलहाल अनुकूल नहीं है। बीआरओ ही सड़क को व्यवस्थित कर सकता है। देवाल ब्लॉक के 15 गांवों की लाइफ लाइन होने के चलते इस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना होगा। ऐसा नहीं किया गया  तो हालात सुधरने में काफी वक्त लगेगा। इससे लोगों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित होकर रह जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!