पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी महाविद्यालय में आजादी का पर्व, लोकतंत्र का गर्व थीम पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
राज्य निर्वाचन अधिकारी व संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा के निर्देश पर स्वीप की ओर से आजादी का पर्व, लोकतंत्र का गर्व पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजित की गई।
डॉ. कंचन सहगल एवं डॉ. किरण चौहान के संयोजन में आयोजित चित्रकला प्रतियोगितादृ सृष्टि बर्त्वाल प्रथम, निकिता द्वितीय व शिवम पंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डा. अनुपम रावत के संयोजन में आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में काजल भट्ट प्रथम, इतिशा द्वितीय तथा शिवम पंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डा अंजलि रातव के संयोजन में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में वर्षा ने प्रथम प्रिया, कृष, दिया ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा महक नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डा. अंशु सिंह के संयोजन में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सृष्टि बर्त्वाल ने प्रथम, निशा रावत ने द्वितीय तथा अनुशिखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों के निर्णायक की भूमिका डॉ. अनिल कुमार, डॉ. रेनु सनवाल, डॉ. शशि चौहान, डॉ. शाजिया सिद्दीकी एवं डॉ. श्वेता ने निभाई। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार जुयाल ने छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कार्यक्रम की सराहना की एवं भविष्य में भी लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। मुख्य शास्ता डॉ. नंद किशोर चमोला ने विद्यार्थियों को ऐसी रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालनल स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. जगजीत सिंह ने किया।
