posted on : December 7, 2021 5:04 pm

नारायणबगड़ (चमोली)। चमोली जिले के ग्वादलम-थराली सड़क पर एक वाहन दुर्घटना में सेना का जवान घायल हो गया है। राजस्व और पुलिस की टीम ने सूचना मिलने पर 108 और स्थानीय लोगों की मदद से जवान को घायलावस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ में भर्ती कराया। जहां  से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह गढवाल राइफल्स की 66वीं बटालिन में पिथौरागढ में सेवारत रुद्रप्रयाग जिले के गांधारी गांव निवासी राकेश आर्य पुत्र सज्जन लाल पिथौरागढ से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान ग्वालदम-कर्णप्रयाग सड़क पर हरमनी के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी के तट पर जा गिरी। जिससे राकेश घायल हो गया है। वाहन दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों और 108 की मदद से उसे पीएचसी नारायणबगड़ में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक श्रेयश कुमार ने बताया कि राकेश को दुर्घटना के दौरान गंभीर चोटें आई हैं। जिसे देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उपचार के लिये हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!