posted on : April 18, 2021 10:06 am

पीपलकोटी (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पर रविवार की सुबह पुलिस व तहसील प्रशासन को एक स्विफ्ट डिजायर पीपलकोटी से आगे पाखी के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिरे होने की सूचना मिली। जिससे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेशक्यू अभियान शुरू किया। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। जिनके शवों को घटना स्थल से निकाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी शादी समारोह से वापस अपने घरों को लौट रहे थे।

भीमतला में शादी समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार देर रात्रि को पांच युवक कार संख्या पीबी 65एए 4644 से जोशीमठ की ओर अपने घरों को वापस लौट रहे थे कि अचानक पीपलकोटी से आगे पाखी नामक स्थान पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे जा गिरी जिससे उसमें सवार पांच लोगों की घटना स्थल भी ही मौत हो गई। रविवार को घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर रेशक्यू अभियान शुरू कर शवों को घटना स्थल से बाहर निकाल दिया है। घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। एसडीएम ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात्रि की है।

 

दुर्घटना में मृतकों के नाम
प्रताप नैथवाल, पुत्र भवान दास (50) निवासी कोडिया/नीती
रजत नैथवाल पुत्र प्रताप नैथवाल (23) निवासी कोडिया/नीती
प्रवीन नैथवाल पुत्र बसंत नैथवाल (22) निवासी कोडिया/नीती
गणेश गमस्वाल पुत्र इंद्र गमस्वाल (20) निवासी बौंला/गमशाली
शैलेंद्र हिंदवाल पुत्र स्व. देवी हिंदवाल (32) निवासी जोशीमठ

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!