नरेंद्रनगर (टिहरी)। रायवाला से घनसाली की ओर जा रहा मैक्स वाहन पर कुंजापुरी के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार चालक सहित पांच लोगों में से चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि अन्य चार लोग घायल हो गये है। घायलों को नरेंद्रनगर में भर्ती किया गया है। जिसमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह मैक्स वाहन संख्या यूके 07टीए 3244 जो रायवाला से घनसाली की ओर जाते समय कुंजापुरी के समीप पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें वाहन चालक सुनील भट्ट पुत्र चैतराम (40) निवासी मेहड नैलचामी घनसाली की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि नीलम देवी पत्नी विजय प्रसाद , उम्र 30 वर्ष, अनुष्का पुत्री विजय प्रसाद, उम्र 9 वर्ष, आरुषि पुत्री विजय प्रसाद, उम्र 10 वर्ष व आरव पुत्र विजय प्रसाद, उम्र 5 वर्ष घायल हो गये है। घायलों को 108 की सहायता से नरेंद्र नगर चिकित्सालय में लाया गया है। जहां आरूषि व आरव की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रैफर कर दिया गया है।
