posted on : March 28, 2024 10:13 pm

-मतदाता जागरूकता के लिये स्वीप ने सोशल मीडिया पर आयोजित की थी प्रतियोगिता

गोपेश्वर (चमोली)। लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर स्वीप चमोली की ओर से रील और एनिमेटेड विडियो प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के रील वर्ग में विकास और एनिमेटेड वीडियो में अनुराग पुरोहित ने जीत दर्ज की है। स्वीप की ओर से प्रतियोगिता के विजेताओं को अप्रैल माह में आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। स्वीप चमोली की ओर से सोशल मीडिया पर मतदाता जागरूकता के लिए 25 फरवरी से 10 मार्च के मध्य रील और एनिमेटेड विडियो प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में स्वीप को 17 रील और पांच एनिमेटेड विडियो प्राप्त हुए। जिनमें से रील प्रतियोगिता में विकास ने प्रथम, नितिका चमोला ने द्वितीय और पवन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि एनिमेटेड विडियो प्रतियोगिता में अनुराग पुरोहित, नीलू और शिवम खंडूरी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वीप नोडल अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि सभी विजेता प्रतिभागियों को अप्रैल माह में आयोजित सम्मान समारोह में निर्धारित पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!