posted on : September 12, 2021 5:54 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले कर्णप्रयाग विकास खंड के ग्राम पंचायत खड़गोली में निर्माणाधीन मंगरोली-खड़गोली सड़क ग्रामीणों के आफत का सबब बन गई है। यहां पीएमजीएसवाई की लापरवाही के चलते ग्रामीणों के खेत और गौशाला का नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने मामले में जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठाई है।

बता दें कि नंदप्रयाग क्षेत्र की ग्राम पंचायत खड़गोली को यातायात सुविधा से जोड़ने के लिये इन दिनों पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग की ओर से घाट-नंदप्रयाग सड़क के किलोमीटर 11 से मंगरोली-खड़गोली सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन यहां हिल कटिंग के बाद ठेकेदार की ओर से जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे बारिश के दौरान सड़क नालें का रुप धारण कर रही है। ऐसे में कई स्थानों पर कटाव से जहां खेत और पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। वहीं कई स्थानों पर पानी खेतों में घुसने से फसल खराब हो रही है। स्थानीय ग्रामीण संदीप जोशी और अनिल प्रसाद का कहना है सड़क का पानी घुसने से जहां खेतों में खड़ी फसल खराब हो गई है, वहीं कई ग्रामीणों की गौशाला और फलदार पेड़ भी खराब हो गये हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मामले में ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों से नाली निर्माण व जल निकासी की व्यवस्था की मांग की गई, लेकिन वर्तमान तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। जिसके चलते यहां खेतों को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जल निकासी न होने से निर्माणाधीन सड़क पर भी दरारें पड़ने लगी है। सड़के के पुस्ते भी ढहने लगे जिससे गांव को भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निर्माणाधीन सड़क की जांच की मांग की है।

 

मंगरोली-खड़गोली सड़क पर खेतों को हुए नुकसान को लेकर ग्रामीणों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। यदि ग्रामीणों की ओर से मामले की जानकारी दी जाती है। तो समस्या का स्थलीय निरीक्षण कर समाधान किया जाएगा।

बीएन गोदियाल, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई, कर्णप्रयाग।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!