थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली विकास खंड के खालसा, सितपेधार व जटेरा गांव के ग्रामीणों ने ग्वालदम-थराली-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग के समरेखण को बदलने की मांग की है। ताकि अधिक से अधिक ग्राम सभाओं के ग्रामीणों को सड़क का लाभ मिल सके।

सोमवार उपजिलाधिकारी थराली को ज्ञापन सौपते हुए खालसा के प्रधान कुंवर सिंह रौथाण, विजयपाल सिंह, योगेश्वरी देवी का कहना है कि वर्तमान समय में लोक निर्माण विभाग थराली की ओर से ग्वालदम-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग का सर्वे किया गया। इस सर्वे में क्षेत्र की तीन ग्राम सभा जिसमें खालसा, सितपेधार व जटेरा गांव को छोड़ दिया गया है। जिससे क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा सड़क माग्र से वचिंत हो रहा है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि इस सड़क का सर्वे इन तीनों गांवों को जोड़ते हुए किया जाए ताकि अधिक से अधिक क्षेत्र की जनता को सड़क का लाभ मिल सके। इस मौके पर तलवाड़ी खालसा के ग्राम प्रधान कुंवर सिंह रौथाण, विजयपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, दनुली देवी, योगेश्वरी देवी, अनीता देवी, कांति देवी, शांति देवी, आंदी देवी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!